Movie prime

दिल्ली-बेंगलुरु एअर इंडिया फ्लाइट रनवे से टकराई, 179 यात्री थे सवारत
 

 
 दिल्ली-बेंगलुरु एअर इंडिया फ्लाइट रनवे से टकराई, 179 यात्री थे सवारत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 गुरुवार को लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान ‘टेल-स्ट्राइक’ (Tail-Strike) की घटना का शिकार हुआ, जिसमें विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 179 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के दौरान महसूस हुआ Wake Turbulence

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के इस विमान को लैंडिंग के दौरान आगे उड़ रहे दूसरे विमान की वजह से “Wake Turbulence” का सामना करना पड़ा। इसी दौरान विमान का संतुलन प्रभावित हुआ और उसकी टेल रनवे से टकरा गई। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट जब लैंडिंग के लिए आ रही थी, उससे कुछ देर पहले एक Boeing 747 ने उड़ान भरी थी। उसके इंजन से पैदा हुई तेज हवा का असर पीछे आ रहे विमान पर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत “Go-Around” प्रक्रिया अपनाई और दोबारा सुरक्षित लैंडिंग की कोशिश की।

दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट रद्द

इस घटना के बाद बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2652 को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। एयर इंडिया की ग्राउंड टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।

सरकारी नियमों के तहत जांच शुरू

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि घटना की जांच सरकारी नियमों और तय एविएशन प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।