Movie prime

तमिलनाडु में विभागों का बंटवारा, CM जोसेफ विजय ने अपने पास रखे गृह समेत बड़े मंत्रालय

 
तमिलनाडु में विभागों का बंटवारा, CM जोसेफ विजय ने अपने पास रखे गृह समेत बड़े मंत्रालय
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chennai : मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सिफारिश पर विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के नए मंत्रिमंडल को विभागों का बंटवारा कर दिया है। लोक भवन की ओर से शनिवार को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गृह, सार्वजनिक प्रशासन और महिला एवं युवा कल्याण समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सार्वजनिक प्रशासन, IAS, IPS, IFS, गृह मंत्रालय, पुलिस, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बाल कल्याण, नगर निगम प्रशासन और शहरी जल आपूर्ति विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नए मंत्रिमंडल में एन. आनंद को ग्रामीण विकास, पंचायत और सिंचाई परियोजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आधव अर्जुन लोक निर्माण और खेल विकास विभाग संभालेंगे।

के. जी. अरुणराज को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है, जबकि के. ए. सेंगोत्तैयन वित्त और पेंशन विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इसके अलावा पी. वेंकटरमणन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और मूल्य नियंत्रण विभाग दिया गया है। आर. निर्मल कुमार ऊर्जा संसाधन और कानून विभाग संभालेंगे।

मंत्रिमंडल में Rajmohan को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं डॉ. टी. के. प्रभु को खनिज एवं खदान विभाग और सेल्वी एस. कीर्तना को उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग सौंपा गया है।

मंत्री विभाग
C. Joseph Vijay सार्वजनिक प्रशासन, IAS, IPS, IFS, गृह मंत्रालय, पुलिस, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला एवं युवा कल्याण, बाल कल्याण, बुजुर्ग एवं दिव्यांग जन कल्याण, नगर निगम प्रशासन और शहरी जल आपूर्ति
N. Anand ग्रामीण विकास, पंचायत, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, ग्रामीण ऋणग्रस्तता और सिंचाई परियोजनाएं
Aadhav Arjuna लोक निर्माण विभाग (भवन, राजमार्ग और छोटे पोर्ट) एवं खेल विकास
K. G. Arunraj स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग
K. A. Sengottaiyan वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ता विभाग
P. Venkataramanan खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और मूल्य नियंत्रण
R. Nirmal Kumar ऊर्जा संसाधन और कानून विभाग
Rajmohan स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं प्रचार विभाग
Dr. T. K. Prabhu खनिज एवं खदान विभाग
Selvi S. Keerthana उद्योग और निवेश प्रोत्साहन विभाग