Movie prime

सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा टालो, पेट्रोल बचाओ — पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
 

 
 सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा टालो, पेट्रोल बचाओ — पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: ईरान युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सोना न खरीदने, विदेश यात्राएं कम करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “नाकामी का सबूत” बताया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता से त्याग मांग रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मोदी जी ने जनता से कहा है कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम इस्तेमाल करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 12 वर्षों के शासन के बाद देश की स्थिति ऐसी हो गई है कि जनता को यह बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार अपनी जिम्मेदारी जनता पर डाल देती है ताकि जवाबदेही से बचा जा सके। राहुल गांधी ने कहा कि “देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं रह गई है।”

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वैश्विक हालात और ईरान युद्ध का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे समय में ईंधन बचाना बेहद जरूरी है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एक साल तक सोना खरीदने से बचें और जरूरत न होने पर विदेश यात्राएं टालें। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय देश ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था और अब फिर से उसी दिशा में बढ़ने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने किसानों को दी जा रही खाद सब्सिडी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की एक बोरी करीब तीन हजार रुपये में बिक रही है, जबकि भारत सरकार किसानों को वही खाद लगभग 300 रुपये में उपलब्ध करा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि वैश्विक संकट का असर देश की जनता पर कम से कम पड़े।