घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें 2003 की मतदाता लिस्ट- जानिए पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। बूथ लेवल अधिकारियों को भी डेटा सत्यापन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बीच लोगों के बीच एक बड़ा सवाल है, अगर 2003 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो क्या वर्तमान मतदाता सूची से नाम कट सकता है?
इस सवाल ने कई मतदाताओं की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन चुनाव आयोग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है। 2003 की सूची केवल एक आधार दस्तावेज के रूप में उपयोग की जा रही है। अगर आपका नाम उस सूची में नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी वर्तमान वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए 2003 की मतदाता सूची को घर बैठे डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बताई गई है।
कैसे डाउनलोड करें 2003 की वोटर लिस्ट?
2003 की मतदाता सूची देखने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको Archived Electoral Rolls या Old Voter List सेक्शन में पुराने वर्षों की लिस्ट मिल जाएगी।
स्टेप-by-स्टेप प्रक्रिया:
-
वेबसाइट पर जाएं।
-
Archived Voter List या Old Electoral Roll सेक्शन खोलें।
-
2003 या 2004 का ऑप्शन चुनें।
-
कई जगह 2003 की अंतिम लिस्ट 2004 में प्रकाशित हुई, इसलिए 2004 का विकल्प भी मान्य है।
-
-
अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र/बूथ नंबर चुनें।
-
लिस्ट डाउनलोड करें।
-
फाइल खोलकर Ctrl + F दबाकर अपना नाम, माता-पिता का नाम या EPIC नंबर खोजें।
यही EPIC नंबर आपको SIR फॉर्म में भरना होता है।
ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें 2003 की मतदाता सूची?
अगर ऑनलाइन डाउनलोड करना मुश्किल लगे, तो आप ऑफलाइन भी सूची प्राप्त कर सकते हैं
-
अपनी तहसील
-
विधानसभा कार्यालय
-
या सीधे बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से संपर्क करें।
बीएलओ के पास मतदाता सूची से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध होते हैं और वे आपको सही जानकारी दे देंगे।
2003 की लिस्ट में नाम न मिले तो क्या होगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि 2003 की वोटर लिस्ट केवल संदर्भ के तौर पर उपयोग की जा रही है। नाम न मिलने पर आपका नाम वर्तमान मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।
-
SIR अभियान का उद्देश्य सिर्फ
-
डेटा अपडेट करना,
-
गलतियां सुधारना,
-
डुप्लीकेट नाम हटाना
-
और नए मतदाताओं को जोड़ना है।
-
यदि किसी को कोई उलझन होती है, तो वह सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकता है।
