Movie prime

दुलारचंद यादव हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज, अब पटना हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

 
Anant Sigh
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा कानूनी झटका लगा है। पटना की सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद अब अनंत सिंह हाईकोर्ट का रुख करेंगे। फिलहाल वह बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

अनंत सिंह को 30 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार जेल में हैं।

जमानत याचिका पर कोर्ट ने लगाया ब्रेक

अनंत सिंह की ओर से जेल में रहते हुए जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन सिविल कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

जेल में रहते हुए जीता चुनाव

गिरफ्तारी के बावजूद अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। जेल जाते ही उनके परिवार और समर्थकों ने चुनाव प्रचार संभाला। परिणामों में अनंत सिंह ने 28 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की।
उनकी प्रतिद्वंद्वी RJD की वीणा देवी इस बार जीत दर्ज नहीं कर सकीं।

अब हाईकोर्ट में करेंगे अपील

चुनाव जीतने के बाद अनंत सिंह ने राहत की उम्मीद में अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सिविल कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब वे इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। हत्याकांड के आरोपों और जमानत रद्द होने के बाद इस केस में उनकी कानूनी लड़ाई और भी मुश्किल हो सकती है।