Movie prime

ई खान जो है राजनीति करना चाहता है...खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, लगाया ये आरोप

 
Tej Pratap
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
पटना में खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि एक शिक्षक का काम विद्यार्थियों को पढ़ाना होता है, न कि अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लगातार प्रचार करना। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर शिक्षा से ज्यादा चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

"राजनीति में रुचि रखते हैं खान सर"

पूर्व मंत्री ने कहा कि खान सर को पढ़ाने से अधिक राजनीति में रुचि दिखाई देती है। उन्होंने दावा किया कि वह खुद को लगातार सुर्खियों में बनाए रखने का प्रयास करते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक बिना किसी प्रचार के अपने काम पर ध्यान देता है और छात्रों के बीच अपनी पहचान बनाता है।

लॉ एंड ऑर्डर पर भी उठाए सवाल

पटना में हुई तोड़फोड़ की घटना पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और प्रशासन को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

दूसरे कोचिंग संचालक के बयान का किया समर्थन

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संस्थापक रौशन आनंद के बयान का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी बातों में दम है। उन्होंने दावा किया कि अन्य कोचिंग संस्थानों के बेहतर परिणामों से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है और इसी वजह से विवाद खड़ा किया जा रहा है।

खान सर के दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार

इधर, पटना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ के बाद खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण करा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। शुरुआती बयान में खान सर ने गोलीबारी की आशंका जताई थी, हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। बाद में उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।