Movie prime

Earthquake : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश, घरों से बाहर निकले लोग

 
 Earthquake
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अरुणाचल प्रदेश। भारत के अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप सुबह 8 बजकर 57 मिनट 36 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र राज्य के पश्चिम कामेंग जिले में स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के झटके 27.04 अक्षांश और 92.31 देशांतर के आसपास महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

पश्चिम बंगाल में भी महसूस हुए थे झटके

इससे एक दिन पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में रात करीब 9 बजे तेज झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

कोलकाता के अलावा हावड़ा और हुगली जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि वहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई। भूकंप के लगातार आ रहे झटकों को देखते हुए आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं और लोगों को अफवाहों से बचते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।