कोलकाता में 5.0 तीव्रता का भूकंप, घर-दफ्तर खाली कर सड़कों पर निकले लोग
Feb 27, 2026, 14:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
कोलकाता I पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में अपने घरों, कार्यालयों और इमारतों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए।
भूकंप आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका केंद्र भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट बांग्लादेश में था, जो भारतीय सीमा से मात्र 3 किलोमीटर अंदर स्थित था। कुछ रिपोर्ट्स में केंद्र सतखीरा के पास बताया गया है।
झटकों से शहर में अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर इमारतें हिलने लगीं और लोग एहतियातन बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
