Movie prime

निर्वाचन आयोग ने SIR के तीसरे चरण का किया ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सत्यापन

 
निर्वाचन आयोग ने SIR के तीसरे चरण का किया ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सत्यापन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इस चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड और दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता मजबूत हो सके।

3.94 लाख BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के दौरान करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

इस अभियान में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा कार्यक्रम

आयोग ने स्पष्ट किया कि तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन क्षेत्रों में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों, विशेषकर बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

पहले दो चरणों में 59 करोड़ मतदाताओं का हुआ सत्यापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6.3 लाख से अधिक BLOs और 9.2 लाख BLAs ने भागीदारी की थी।

SIR तीसरे चरण का कार्यक्रम

1 जुलाई 2026 से

- ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से

- दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
- अंतिम सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से

- उत्तराखंड
- अंतिम सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से

- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
- अंतिम सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से

- तेलंगाना और पंजाब
- अंतिम सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से

- कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
- अंतिम सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से

- नागालैंड
- अंतिम सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से

- त्रिपुरा
- अंतिम सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026