भारत में ई-पासपोर्ट सेवा शुरू: अब पासपोर्ट बनेगा स्मार्ट और सुरक्षित, जानिए आवेदन प्रक्रिया और फायदे
चिप में व्यक्ति का नाम, पता, उंगलियों के निशान, जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होंगी। इससे पासपोर्ट की सुरक्षा बढ़ जाएगी और कोई दूसरा व्यक्ति इसमें बदलाव नहीं कर सकेगा। ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल है, जो पुराने पासपोर्ट की तरह ही है। कोई अतिरिक्त दिक्कत नहीं आएगी।
ई-पासपोर्ट बनवाने का तरीका:
1. सबसे पहले पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (passportindia.gov.in) पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और अपॉइंटमेंट बुक करें।
3. पेमेंट के बाद रिसीट डाउनलोड करें, जिसमें Application Reference Number और अपॉइंटमेंट डिटेल्स होंगी।
4. अपॉइंटमेंट के दिन सभी जरूरी दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) जाएं।
5. वहां बायोमेट्रिक प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
6. इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होने पर पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से आपके घर भेज दिया जाएगा।
ई-पासपोर्ट के फायदे:
- इमिग्रेशन के दौरान पासपोर्ट खोले बिना ही सभी डिटेल्स स्कैन हो जाएंगी, जिससे समय की बचत होगी।
- अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों (ICAO) के अनुसार तैयार, इसलिए अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित।
- हवाई अड्डों पर लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।
सरकार का कहना है कि ई-पासपोर्ट से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी। जल्द ही सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अभी ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें!
