Movie prime

उरी सेक्टर में LOC के पास विस्फोट, 2 जवान बलिदान; ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
 

 
 उरी सेक्टर में LOC के पास विस्फोट, 2 जवान बलिदान; ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानी जवानों की पहचान महाराष्ट्र निवासी चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उरी के संवेदनशील कमलकोट क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ड्यूटी के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद उन्हें श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना एलओसी से सटे बेहद संवेदनशील इलाके में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विस्फोट बारूदी सुरंग या पुराने आयुध से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, विस्फोट की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सेना द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

इस दुखद घटना से दोनों जवानों के परिवारों में शोक की लहर है। वहीं, सेना के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एलओसी पर तैनात जवानों के लिए ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी हमेशा चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी मानी जाती है।