Movie prime

Flight Operations Halted: भारत में 11 एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन रोका गया, 15 शहरों की फ्लाइट्स एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने कीं रद्द

 
Flight Operations Halted: भारत में 11 एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन रोका गया, 15 शहरों की फ्लाइट्स एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने कीं रद्द
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I Flight Operations Halted: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठाए गए हैं।

एहतियात के तौर पर भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर उड़ान (Flight) संचालन रोक दिया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं। ये सभी एयरपोर्ट्स पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित हैं।

Flight रद्द होने के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं।

एयरलाइंस से जुड़ी अहम जानकारियाँ:

  • एयर इंडिया ने 9 शहरों की सभी उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द की हैं।
  • इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई सुबह 5:29 बजे तक कैंसिल की हैं।
  • स्पाइसजेट ने 6 शहरों की उड़ानें 7 मई तक रद्द की हैं।
  • 10 मई तक इंडिगो की 165 डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं।
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर विभिन्न एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।

सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही करतारपुर कॉरिडोर को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। यह कॉरिडोर सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक जाने का मार्ग था।