Movie prime

पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद, हालत गंभीर

 
पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद, हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पटियाला I पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) अमर सिंह चहल ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने लगभग 8.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी (ऑनलाइन फ्रॉड) का जिक्र किया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चहल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पूर्व आईजी ने अपने लाइसेंसी हथियार से छाती में गोली मारी। सुसाइड नोट में आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का उल्लेख है, जो साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है।

अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट गोलीकांड (बहबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग मामले) में आरोपी रहे हैं। 2023 में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित चहल का नाम शामिल था।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की सामग्री और साइबर ठगी के दावों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, चहल का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।