Movie prime

सरकार का भरोसा: LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं
 

 
 सरकार का भरोसा: LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि घरेलू स्तर पर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सभी खुदरा आउटलेट्स पर सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, एलपीजी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और यह बढ़कर 99 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खुदरा कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है।

सरकार ने बताया कि कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार देश में सुरक्षित रखा गया है और सभी रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सरकार अब तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के भंडारण की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत देश में नए एलएनजी स्टोरेज टैंक बनाने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी आपूर्ति संकट से निपटा जा सके।