Movie prime

गुलमर्ग रोपवे में खराबी, 300 पर्यटक हवा में फंसे; सेना ने शुरू किया रेस्क्यू
 

 
 गुलमर्ग रोपवे में खराबी, 300 पर्यटक हवा में फंसे; सेना ने शुरू किया रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध गुलमर्ग रोपवे में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद करीब 300 पर्यटक हवा में केबिनों में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई और फंसे हुए पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोपवे अचानक रुकने से पर्यटकों में दहशत फैल गई। कई केबिन हवा में मध्य में लटक गए, जिससे पर्यटक घंटों तक फंसे रहे। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें शामिल हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हालात पर हमारी पूरी नजर है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सभी पर्यटकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।" 

प्रशासन ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल रोपवे को बंद कर दिया गया है और तकनीकी टीम खराबी दूर करने में जुटी हुई है।

यह घटना गुलमर्ग में पर्यटन सीजन के दौरान हुई है, जहां हजारों पर्यटक सर्दियों और वसंत के मौसम में घूमने आते हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।