Movie prime

ग्लैमर की दुनिया छोड़, अध्यात्म अपनाया : महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने लिया सन्यास, बनी ‘हर्षानंद गिरी’

 
Harsha Richhariya
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
उज्जैन। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हर्षा रिछारिया ने शनिवार को अपने जीवन का बड़ा फैसला लेते हुए गृहस्थ जीवन का त्याग कर संन्यास ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे सभी संस्कार पूरे किए।

संन्यास की यह प्रक्रिया उज्जैन स्थित मौनी तीर्थ आश्रम में संपन्न हुई, जहां पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली।

संन्यास परंपरा के तहत हर्षा रिछारिया को शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। इसके बाद सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण कर उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास धारण किया।

मिला नया नाम, शुरू हुआ नया जीवन

दीक्षा के पश्चात स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने उन्हें नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरी दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है और उन्होंने अपने गुरुदेव के मार्गदर्शन में यह आध्यात्मिक रास्ता चुना है।

हर्षा रिछारिया ने संकल्प लेते हुए कहा कि वह अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगे का जीवन लोगों के कल्याण और आध्यात्मिक सेवा में बिताएंगी।