Movie prime

हरियाणा बीजेपी में घमासान: अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, मुख्यमंत्री पर तंज बना वजह

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर जारी अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सोमवार (10 फरवरी) को अनिल विज को यह नोटिस भेजा।

नोटिस में लिखा गया है कि अनिल विज ने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं, जो पार्टी की नीति और अनुशासन के खिलाफ हैं। इसे गंभीर आरोप मानते हुए उनसे तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बडोली ने कहा कि आपका यह कदम न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि दिल्ली चुनाव अभियान के दौरान ऐसे बयान देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब से नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वह लगातार 'उड़न खटोले' में उड़ रहे हैं। यह सिर्फ मेरी राय नहीं, बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की भावना है।

इस विवाद पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुटकी लेते हुए इसे हरियाणा सरकार की 100 दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया।