क्या आपने देखा Republic Day का Google Doodle? ISRO से है खास कनेक्शन
Jan 26, 2026, 13:34 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
नई दिल्ली। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए इस बार गूगल ने एक अनोखा और प्रेरणादायक डूडल पेश किया है। Republic Day 2026 के मौके पर गूगल का यह विशेष डूडल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों को समर्पित है। डूडल के जरिए भारत की बढ़ती अंतरिक्ष ताकत और बीते वर्षों में ISRO की सफलताओं को सम्मान दिया गया है।
स्पेस थीम पर आधारित Google Doodle
गणतंत्र दिवस 2026 पर जारी किया गया गूगल डूडल पूरी तरह अंतरिक्ष (स्पेस) थीम पर आधारित है। इसमें सैटेलाइट, ऑर्बिट और अंतरिक्ष से जुड़े कई एलिमेंट्स को ‘GOOGLE’ शब्द के अक्षरों में बेहद रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया है। यह डूडल भारत की अंतरिक्ष यात्रा और ISRO के मिशनों की झलक पेश करता है। हालांकि, गूगल ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि डूडल में किन-किन मिशनों को सीधे तौर पर दिखाया गया है।
माना जा रहा है कि यह डूडल ISRO के प्रमुख और महत्वाकांक्षी अभियानों जैसे गगनयान और चंद्रयान से प्रेरित है, जिन्होंने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष मंच पर नई पहचान दिलाई है। गूगल का यह डूडल ISRO के उस सफल दौर को सेलिब्रेट करता है, जिसमें भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। आने वाले समय में भी ISRO कई बड़े और चुनौतीपूर्ण मिशनों की तैयारी कर रहा है।
Republic Day 2025 का डूडल था अलग
अगर पिछले साल की बात करें तो Republic Day 2025 पर गूगल ने जीव-जंतुओं और रंगों से सजा एक खास डूडल पेश किया था। इसे पुणे के कलाकार रोहन दहोत्रे ने डिजाइन किया था। उस डूडल में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए मोर, मगरमच्छ, पारंपरिक लद्दाखी पोशाक में स्नो लेपर्ड, ढोल बजाता बाघ और एंटीलोप जैसे जीवों को दर्शाया गया था।
77वां या 78वां गणतंत्र दिवस?
अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था। आजादी के बाद कुछ समय तक भारत ब्रिटिश शासन के कानूनों के तहत चलता रहा, लेकिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। 26 जनवरी की तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि 1930 में इसी दिन पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
Google Doodle का सफर
गूगल का पहला डूडल साल 1998 में बनाया गया था, जो एक तरह का आउट-ऑफ-ऑफिस मैसेज था। इसके जरिए बताया गया था कि गूगल के संस्थापक ‘बर्निंग मैन फेस्टिवल’ में गए हुए हैं। पिछले करीब 28 वर्षों में गूगल दुनिया भर की संस्कृति, इतिहास और खास मौकों को सेलिब्रेट करने के लिए 5,000 से ज्यादा डूडल बना चुका है।