Movie prime

गृह और प्रशासन विभाग अपने पास रखेंगे CM विजय, जानिए तमिलनाडु की नई सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

 
CM Vijay
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गृह और प्रशासन विभाग अपने पास रखेंगे CM विजय, जानिए तमिलनाडु की नई सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay की सिफारिश पर राज्यपाल Vishwanath Arlekar ने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। लोक भवन की ओर से शनिवार को जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री विजय ने गृह, पुलिस और सार्वजनिक प्रशासन समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

नई सरकार में कुल 10 मंत्रियों को विभाग सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री विजय जन कल्याण, महिला एवं युवा कल्याण, पुलिस, गृह विभाग और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

मंत्री विभाग

C. Joseph Vijay सार्वजनिक प्रशासन, गृह, पुलिस, IAS, IPS, महिला एवं युवा कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी जल आपूर्ति
N. Anand ग्रामीण विकास, पंचायत, गरीबी उन्मूलन, सिंचाई परियोजनाएं
Aadhav Arjuna लोक निर्माण विभाग, राजमार्ग और खेल विकास
Dr. K. G. Arunraj स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण
K. A. Sengottaiyan वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ता
P. Venkataramanan खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण
R. Nirmal Kumar ऊर्जा संसाधन और कानून
Rajmohan स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं प्रचार
Dr. T. K. Prabhu खनिज और खदान विभाग
Selvi S. Keerthana उद्योग और निवेश प्रोत्साहन

पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल

मंत्रालयों के बंटवारे से पहले तमिलनाडु सरकार ने पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए। गुरुवार (14 मई 2026) को जारी आदेश में 10 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया।

खुफिया शाखा की डीजीपी बी बाला नागा देवी को साइबर अपराध शाखा, चेन्नई का डीजीपी नियुक्त किया गया है। वहीं राजीव कुमार को प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हुए इन बदलावों को राज्य सरकार की नई रणनीति और कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है।