10 रुपये देना है न...बंगाल में दिखा PM Modi का देसी अंदाज, सड़क किनारे रुककर खरीदी झालमुड़ी, वीडियो वायरल
झारग्राम। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बीजेपी के प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री ने यहां के पारंपरिक फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
झारग्राम में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलिपैड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे कॉलेज मोड़ के पास एक स्थानीय दुकान पर रुक गए और वहां झालमुड़ी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए दुकानदार से कहा- “10 रुपए देना है न…”जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान आम नागरिकों के साथ समय बिताया और झालमुड़ी को उनके साथ साझा भी किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके आसपास समर्थकों की भीड़ जुट गई, जो उनसे मिलने और बातचीत करने के लिए उत्साहित नजर आई।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच उन्होंने झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया। खास बात यह भी रही कि उन्होंने दुकानदार को इसके लिए 10 रुपये भी दिए।
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
इससे पहले झारग्राम में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल की पहचान और विरासत को बचाने के लिए बेहद अहम है।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का एजेंडा खतरनाक है और वह राज्य को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल का हर वर्ग इस बार बदलाव के लिए संकल्पित नजर आ रहा है।
