Movie prime

जनता के पैसे को हाथ नहीं लगाऊंगा... CM बनते ही विजय का बड़ा ऐलान

 
जनता के पैसे को हाथ नहीं लगाऊंगा... CM बनते ही विजय का बड़ा ऐलान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chennai : तमिलनाडु की राजनीति में चार दिनों तक चले सस्पेंस और जबरदस्त राजनीतिक हलचल के बाद आखिरकार C. Joseph Vijay ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। पहली बार सत्ता में पहुंचे विजय ने अपने पहले संबोधन में साफ संदेश देते हुए कहा कि राज्य में सत्ता का सिर्फ एक ही केंद्र होगा और वह खुद हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने कहा कि मेरे अलावा कोई दूसरा पावर सेंटर नहीं होगा। सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा।” उनके इस बयान को गठबंधन सहयोगियों और विरोधियों दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

‘गलत इरादे रखने वाले सावधान रहें’

अपने संबोधन में विजय ने खुद को “थम्बी” यानी छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनकी सरकार पर किसी सहयोगी दल का दबाव नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, “मैं खुद गलत नहीं करूंगा और अपने साथ किसी को गलत करने भी नहीं दूंगा। अगर किसी के मन में गलत इरादे हैं तो उन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए।”

राहुल गांधी को बताया ‘मेरा भाई’

सरकार गठन में समर्थन देने वाले दलों का आभार जताते हुए विजय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “माय ब्रदर” कहा। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल समेत कई नेताओं का धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल नेताओं का भी समर्थन के लिए आभार जताया।

विजय ने अपने संबोधन में कहा कि वह कोई फरिश्ता नहीं बल्कि एक सामान्य इंसान हैं। उन्होंने जनता से थोड़ा समय मांगते हुए कहा, “मैं ऐसे वादे नहीं करूंगा जिन्हें पूरा न कर सकूं। लेकिन मुझे भरोसा है कि आप सभी के साथ मिलकर हम कुछ भी कर सकते हैं। मैं जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाऊंगा।”

विजय कैबिनेट में 9 नेताओं ने ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ टीवीके के नौ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताके. ए. सेनगोट्टैयन, विजय के प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन, डॉ. टी. के. प्रभु और एनबीए के सबसे युवा मंत्री एस. कीर्तन शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस, CPI(M), VCK और IUML के सहयोगी नेताओं को पोर्टफोलियो पर चर्चा पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।