Movie prime

बंगाल में BJP नहीं जीती तो EC पर भरोसा उठ जाएगा: कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग पर तंज
 

 
 बंगाल में BJP नहीं जीती तो EC पर भरोसा उठ जाएगा: कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग पर तंज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाती नजर आ रही है, जबकि केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त मिलती दिख रही है।

इसी बीच कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

कन्हैया कुमार ने पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भी नहीं जीतती है तो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा उठ जाएगा।

उनके इस बयान को विपक्ष के उस पुराने आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल के प्रति नरम रुख अपनाने के आरोप लगते रहे हैं।

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार ने इस चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के लिए जोरदार प्रचार किया था। उन्होंने अपनी रैलियों में बेरोजगारी, महंगाई और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था।

हालांकि, मौजूदा रुझानों में मुकाबला अभी भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा माना जा रहा है, जहां कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।