मुझे निपटाना है तो मुझसे...भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, लगाए कई गंभीर आरोप
Mar 18, 2026, 20:18 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने गोवा दौरे के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शराब घोटाले के मामले में आरोप मुक्त होने के बाद आयोजित बधाई समारोह में उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए आम आदमी पार्टी ने सबसे बड़ी “अग्नि परीक्षा” पास की है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को बदनाम करने और नेतृत्व की छवि खराब करने के लिए लगातार साजिश रची गई, लेकिन अदालत के फैसले ने सब कुछ साफ कर दिया। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके खिलाफ “रत्ती भर भी सबूत” नहीं मिला और इसी वजह से मामला टिक नहीं पाया।
भाजपा पर तीखा हमला
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की लालसा में उन्हें गिरफ्तार किया गया और दिल्ली के कामकाज को बाधित किया गया। उन्होंने कहा, “अगर मुझे खत्म करना है तो मुझसे ज्यादा काम करके दिखाइए, नहीं तो मुझे खत्म करने की साजिश करनी पड़ेगी, लेकिन केजरीवाल न झुकेगा और न रुकेगा।”
‘झूठे आरोप लगाकर किया बदनाम’
अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि उन पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया, लेकिन जांच एजेंसियों को कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके घर, ऑफिस और बैंक खातों की जांच हुई, लेकिन “एक नया पैसा भी” बरामद नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई और झूठे मामलों में जेल भेजा गया।
‘नेतृत्व पर दबाव, फिर भी नहीं टूटी पार्टी’
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया और भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन कोई भी नेता नहीं टूटा। उन्होंने कहा, “अगर हमने कुछ गलत किया होता तो आज सिर उठाकर खड़े नहीं हो पाते।”
दिल्ली चुनाव और साजिश का आरोप
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में लगातार हार से परेशान भाजपा ने साजिश रची। उन्होंने 2020 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा का ध्रुवीकरण का प्रयास विफल रहा।
देशभर में योजनाएं लागू करने की मांग
केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लागू किया जाए, जैसा कि उनकी सरकार ने पंजाब में किया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आर्थिक सहायता और मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं गोवा और देशभर में लागू करने की वकालत की।
‘जेल में डालने से समस्याएं हल नहीं होंगी’
अपने भाषण के अंत में केजरीवाल ने कहा कि लोगों की मूल समस्याएं- जैसे सड़कों की खराब हालत, गंदगी, पानी और बिजली की दिक्कत को हल करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी को जेल में डालने से न तो कूड़ा साफ होगा और न ही लोगों की समस्याएं खत्म होंगी।”
केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी अब और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और “झाड़ू” के जरिए देशभर में बदलाव लाने का प्रयास करेगी।