Movie prime

पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों पर हमले से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय बोला- तुरंत रुकें ऐसी घटनाएं 
 

 
 पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों पर हमले से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय बोला- तुरंत रुकें ऐसी घटनाएं 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों वाले टैंकरों पर हाल में हुए हमलों को लेकर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने नाविक समुदाय की सुरक्षा और भलाई को बेहद गंभीरता से लेता है।

दरअसल, इस सप्ताह ओमान के तट के पास एक जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले की घटना सामने आई थी। इस जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविक शुरुआत में लापता बताए गए थे, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। सरकार ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।