Movie prime

पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को झटका, टॉप-100 से बाहर; जानिए टॉप-10 में कौन से देश शामिल
 

 
 पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को झटका, टॉप-100 से बाहर; जानिए टॉप-10 में कौन से देश शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की रैंकिंग एक बार फिर फिसल गई है। इस साल भारत 125वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष वह 124वें स्थान पर था। 2021 और 2023 के दौरान भारत 127वें स्थान पर रहा था और 2025 में मामूली सुधार के साथ 124वें स्थान पर पहुंचा था, लेकिन इस बार फिर एक पायदान नीचे खिसक गया।

रैंकिंग के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलहाल केवल 26 देशों में बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल या आसान प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इनमें भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसे देश शामिल हैं।

वहीं अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात समेत करीब 88 देशों में यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा लेना अनिवार्य है।

पड़ोसी देशों की स्थिति

भारत की तुलना में चीन इस सूची में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 104वें स्थान पर है। हालांकि दक्षिण एशिया के कई अन्य देशों की स्थिति भारत से कमजोर है। बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है, जो इंडेक्स के सबसे निचले स्थानों में शामिल है।

नामीबिया से पीछे, कई देशों से आगे

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया से नीचे है। वहीं यह फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पीछे है, जबकि अजरबैजान और किर्गिस्तान से आगे बना हुआ है।

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के टॉप-10 देश

रैंक    देश
1    स्वीडन
2    स्विट्जरलैंड
3    फिनलैंड
4    जर्मनी
5    डेनमार्क
6    नीदरलैंड्स
7    आयरलैंड
8    यूनाइटेड किंगडम
9    नॉर्वे
10    सिंगापुर

टॉप-10 से बाहर रहा अमेरिका

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में यूरोपीय देशों का दबदबा देखने को मिला। शीर्ष 10 में अधिकांश देश यूरोप के हैं, जो वैश्विक यात्रा सुविधा के मामले में उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। अमेरिका और फ्रांस संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे और टॉप-10 में जगह बनाने से चूक गए, जबकि कनाडा 13वें स्थान पर है। इससे स्पष्ट है कि दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों में यूरोप की बढ़त लगातार कायम है।