Movie prime

India-Pakistan Conflict : भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी मंत्रालय का 'X' अकाउंट हैक, लोन की गुहार वाला पोस्ट निकला फर्जी

India-Pakistan Conflict : भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी मंत्रालय का 'X' अकाउंट हैक, लोन की गुहार वाला पोस्ट निकला फर्जी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

India-Pakistan Conflict :भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव (India-Pakistan Conflict) और लगातार हो रही गोलाबारी के बीच अब कूटनीतिक और डिजिटल मोर्चे पर भी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की आर्थिक हालत बुरी तरह चरमरा गई है, जिसके चलते पाक सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगा रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें वित्त मंत्रालय की ओर से वर्ल्ड बैंक सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आर्थिक मदद की अपील की गई। साथ ही भारत-पाक तनाव को समाप्त करने में कूटनीतिक सहयोग की भी मांग की गई।

India-Pakistan Conflict : भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी मंत्रालय का 'X' अकाउंट हैक, लोन की गुहार वाला पोस्ट निकला फर्जी

इस पोस्ट के वायरल होते ही राजनीतिक और मीडिया हलकों में हलचल मच गई। लेकिन जल्द ही भारतीय समाचार एजेंसी ANI ने एक ट्वीट कर बताया कि यह पोस्ट भ्रामक है।

ANI ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का दावा है कि इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन का X अकाउंट हैक कर लिया गया है और उस पर किया गया पोस्ट आधिकारिक नहीं है।