Movie prime

भारत आ रहे जहाज पर ईरान का फिर हमला, 2 जहाज कब्जे में; तेल कीमतों में तेज उछाल 
 

 
 भारत आ रहे जहाज पर ईरान का फिर हमला, 2 जहाज कब्जे में; तेल कीमतों में तेज उछाल 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दो जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया। इनमें से एक जहाज भारत के गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था, जिससे भारत और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

ईरानी स्टेट टेलीविजन के मुताबिक, पनामा ध्वज वाला ‘एमएससी फ्रांसेस्का’ और लाइबेरिया ध्वज वाला ‘एपामिनोड्स’ जहाज IRGC की हिरासत में हैं और उन्हें ईरान ले जाया गया है। वहीं, ग्रीक ध्वज वाला तीसरा जहाज ‘यूफोरिया’ भी निशाने पर था और वह फिलहाल ईरान के तट के पास फंसा हुआ है।

मैरिटाइम ट्रैफिक डेटा के अनुसार, ‘एपामिनोड्स’ दुबई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। ईरानी नेवी का दावा है कि इन जहाजों के पास जरूरी अनुमति नहीं थी और उन्होंने नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर किया, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी जहाजों के चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी Strait of Hormuz में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला हुआ था, जिसके बाद भारत ने ईरान के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया था।

ताजा घटना के बाद होर्मुज क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने नाकाबंदी नहीं हटाई, तो वह बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा।