Movie prime

IRCTC का शानदार टूर पैकेज! इतने रुपये में करें खाटू श्याम, अजमेर, जयपुर और महाकाल के दर्शन, रहना-खाना फ्री

 
IRTC
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अगर आप एक ही यात्रा में राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' नाम से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किया है।

यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 11 रात व 12 दिन तक चलेगी। इस दौरान यात्रियों को राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

इन स्टेशनों से कर सकेंगे यात्रा की शुरुआत

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन सोलापुर से रवाना होगी। यात्री कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम स्टेशनों से भी ट्रेन में सवार हो सकेंगे। ट्रेन यात्रा के अलावा स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक बसों के जरिए ले जाने की व्यवस्था भी की गई है।

यात्रा में कहां-कहां घूमेंगे यात्री?

यात्रा की शुरुआत उदयपुर से होगी, जहां पर्यटक सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ का भ्रमण करेंगे।

इसके बाद अजमेर और पुष्कर में अजमेर शरीफ दरगाह, ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर झील के दर्शन कराए जाएंगे।

जोधपुर में यात्रियों को ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस दिखाया जाएगा।

इसके बाद जयपुर में सिटी पैलेस, हवा महल और बिरला मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा में रिंगस स्थित प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर भी शामिल है।

महाकाल और ओंकारेश्वर के होंगे दर्शन

यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, जहां उन्हें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही पैकेज में दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा।

धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन का अनूठा संगम पेश करने वाला यह पैकेज उन यात्रियों के लिए खास है, जो कम समय में कई प्रमुख स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं।