Movie prime

जंतर-मंतर से सरकार को चुनौती, अभिजीत दीपके बोले- बातचीत करनी है तो यहां आए

 
जंतर-मंतर से सरकार को चुनौती, अभिजीत दीपके बोले- बातचीत करनी है तो यहां आए
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा, क्योंकि वे सरकार से मिलने नहीं जाएंगे।

अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी की मांगें पहले की तरह बरकरार हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे तथा सोनम वांगचुक समेत सभी प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, लेकिन उनकी पार्टी इसे अंत तक लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। सरकार से दोबारा बातचीत के सवाल पर दीपके ने कहा कि यदि सरकार बातचीत करना चाहती है तो उसे जंतर-मंतर आना होगा, क्योंकि अब उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि सरकार के पास नहीं जाएगा।

सोनम वांगचुक के दोबारा जंतर-मंतर आने की संभावना पर उन्होंने कहा कि पार्टी प्रयास कर रही है कि वह आंदोलन में शामिल हों।

उधर, नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज का मामला संसद में भी गूंजा। विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद दोपहर 2 बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।