Movie prime

रटौल आम का जिक्र कर जयन्त चौधरी ने दिखाया दम, बोले- ग्लोबल मार्केट में बन सकता है भारत नंबर 1

 
रटौल आम का जिक्र कर जयन्त चौधरी ने दिखाया दम, बोले- ग्लोबल मार्केट में बन सकता है भारत नंबर 1
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi/Bagpat : जयन्त चौधरी ने अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई अंतिम करार नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका पहले दिया गया बयान सिर्फ इतना था कि जब व्यापार का विस्तार होगा तो वैल्यू चेन में किसानों की भागीदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई फसल नहीं है जिसका भारत मुकाबला नहीं कर सकता और भारतीय कृषि उत्पाद पहले से ही कई देशों में निर्यात हो रहे हैं।

रटौल आम का दिया उदाहरण

जयंत चौधरी ने बागपत के मशहूर रटौल आम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के उत्पादों की वैश्विक बाजार में अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर शून्य प्रतिशत शुल्क पर भारतीय आम को यूरोप जैसे बाजारों में अवसर मिलता है, तो इससे किसानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में दुनिया की बड़ी ताकतें भारत के साथ करार करना चाहती हैं। इससे मजदूरों, किसानों, काश्तकारों और MSME सेक्टर के लिए बेहतर संभावनाएं बनेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बागपत को नए तरीके से विकसित किया जा रहा है। यहां की कनेक्टिविटी तेजी से बदल रही है और दिल्ली के नजदीक होने की वजह से यह इलाका आने वाले समय में उद्यमों और स्टार्टअप की दुनिया बन सकता है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

गौरतलब है कि अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस समझौते से किसानों और डेयरी उत्पादों को नुकसान हो सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि किसी भी डील में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और डेयरी सेक्टर पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।