Movie prime

Jewar Airport Inauguration: PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, वेस्ट यूपी को मिला विकास का बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट की क्षमता 7 करोड़ यात्रियों की है। फिलहाल दिन में उड़ानें शुरू होंगी और बाद में इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू होगा। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर है।

 
Jewar Airport Inauguration
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को देश को समर्पित करते हुए पीएम ने इसे भारत की प्रगति और आधुनिक कनेक्टिविटी का प्रतीक बताया। चार चरणों में पूरा होने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

शुरुआत में दिन में उड़ानें, बाद में इंटरनेशनल विस्तार

फिलहाल जेवर एयरपोर्ट से केवल दिन में उड़ानों का संचालन किया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से यहां घरेलू और फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होगी। पूरी तरह संचालन शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की क्षमता रखता है, जिसकी सालाना यात्री क्षमता करीब 7 करोड़ है।

‘एयरपोर्ट सिर्फ सुविधा नहीं, विकास का प्रतीक’ – PM मोदी

उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश के लिए एयरपोर्ट सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं, बल्कि विकास और प्रगति का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जो आज बढ़कर 160 से अधिक हो चुके हैं। इससे छोटे शहरों तक भी बेहतर कनेक्टिविटी पहुंची है।

वैश्विक संकट के बीच आत्मनिर्भर भारत पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है—खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य जरूरी चीजों पर असर पड़ा है। ऐसे समय में भारत अपने नागरिकों की ताकत के दम पर हर चुनौती का सामना कर रहा है।

वेस्ट यूपी को मिले विकास के चार बड़े प्रोजेक्ट

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चार बड़े विकास प्रोजेक्ट मिले हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना, दिल्ली-Meerut रैपिड रेल, मेरठ मेट्रो और अब जेवर एयरपोर्ट शामिल हैं।

जनता के नाम समर्पित किया एयरपोर्ट

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में लोगों से कहा कि असली उद्घाटन जनता का है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मोबाइल की लाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने रिमोट के जरिए औपचारिक रूप से एयरपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया।

CM योगी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश और देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।