Movie prime

कांशीराम जयंती: BSP सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि, सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का दिया संदेश

 
कांशीराम जयंती: BSP सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि, सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का दिया संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक आंदोलन को याद किया। उन्होंने बहुजन समाज से अपने कीमती वोट की ताकत को समझने और सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने का आह्वान किया।

मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर बीएसपी द्वारा देशभर में शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित व उनके ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेंट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने के संकल्प हेतु सभी का तहेदिल से आभार।"उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में बहुजनों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे और उनके अच्छे दिन आए थे। मायावती ने अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य सरकारों की योजनाएं केवल छलावा थीं, जबकि बसपा सरकार ने बहुजन समाज के लिए ठोस विकास कार्य किए।

बसपा और सपा ने कांशीराम की जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम

बसपा की ओर से आज कई जिलों में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मायावती आज लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर कांशीराम की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांशीराम की जयंती पर उन्हें याद किया और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया। उन्होंने लिखा, "मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन!"