Movie prime

राघव चड्ढा समेत पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों पर केजरीवाल का निशाना, बोले- ‘आगे से सौ बार परखेंगे’

 
राघव चड्ढा समेत पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों पर केजरीवाल का निशाना, बोले- ‘आगे से सौ बार परखेंगे’
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत सभी सात सांसदों पर निशाना साधा है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में किसी नेता को राज्यसभा भेजने से पहले उसकी विश्वसनीयता को अच्छी तरह परखा जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिन भी चुने हुए प्रतिनिधियों को जनता ने चुना है, उन्होंने जनता को धोखा नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ विश्वासघात किया है।

केजरीवाल ने कहा कि जहां भी हमारे चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उन्होंने कहीं भी जनता को धोखा नहीं दिया। राज्यसभा के जो हमारे सांसद हमें छोड़कर गए, उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था, लोगों ने नहीं भेजा था। उन्होंने पार्टी को चीट किया, लेकिन आप ने किसी को धोखा नहीं दिया।

‘आगे से सौ बार ठोक-बजाकर देखेंगे’

AAP संयोजक ने कहा कि पार्टी के लिए यह एक सीख है। अब भविष्य में राज्यसभा भेजने से पहले संबंधित नेता की निष्ठा, विश्वसनीयता और राजनीतिक प्रतिबद्धता को कई स्तरों पर परखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगे से राज्यसभा भेजने से पहले सौ बार ठोक-बजाकर देखेंगे कि आदमी ठीक है या नहीं।

केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है। इस घटनाक्रम के बाद AAP नेतृत्व की ओर से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।