Movie prime

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन संभालेंगे कमान
 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से घोषणा की कि वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाओं का दौर जारी था।

नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद एआईसीसी महासचिव K. C. Venugopal ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वह पूरे दिल से इस निर्णय का समर्थन करते हैं। उन्होंने वीडी सतीशन को बधाई देते हुए कहा कि केरल की जनता ने यूडीएफ के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया है और उन्हें विश्वास है कि सतीशन के नेतृत्व में नई सरकार जनता की उम्मीदों और वादों को पूरा करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर मंथन चल रहा था। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हाई-लेवल बैठक भी हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया था कि 14 मई को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल की राय और सभी चर्चाओं को पूरा कर लिया है।

गौरतलब है कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हुई देरी को लेकर पार्टी विपक्ष के निशाने पर थी। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Sunny Joseph ने भी माना था कि फैसले में देरी से जीत की चमक कुछ फीकी पड़ रही थी।