Movie prime

फुटपाथ पर सो रही 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या
 

 
 फुटपाथ पर सो रही 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके के छतरपुर एक्सटेंशन में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को शोक और आक्रोश में डाल दिया है। यहां एक 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद क्रूरता से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के जंगल में फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस ने इस जघन्य अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 6 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी, जो एक कैब ड्राइवर है, को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब 5 बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसे उठा लिया। प्रारंभिक जांच और आरोपी की पूछताछ में पता चला कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित जंगल के इलाके में फेंक दिया था।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और गुस्से का माहौल है। लोग पुलिस प्रशासन से ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले की आगे की जांच जारी रखते हुए कहा है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस का बयान

"महरौली थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी कैब ड्राइवर को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।"