Movie prime

कोलकाता : अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण नोटिस के बाद बढ़ी हलचल

 
कोलकाता : अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण नोटिस के बाद बढ़ी हलचल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस पहुंचने से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस के वहां पहुंचने की आधिकारिक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अवैध निर्माण को लेकर मिला था नोटिस

हाल ही में कोलकाता नगर निगम (KMC) ने कथित अवैध निर्माणों को लेकर अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया था। नगर निगम ने कथित तौर पर उनके स्वामित्व या सह-स्वामित्व वाली 17 संपत्तियों की जांच शुरू की है। इसके तहत कई प्रॉपर्टीज पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

बताया गया कि अभिषेक बनर्जी ने नोटिस के जवाब के लिए केएमसी से अतिरिक्त समय मांगा था।

दो प्रमुख संपत्तियां जांच के दायरे में

जिन संपत्तियों की जांच की जा रही है, उनमें कोलकाता के 188ए हरीश मुखर्जी रोड और 121 कालीघाट रोड स्थित आवास शामिल हैं।

हरीश मुखर्जी रोड वाली संपत्ति के मामले में ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है, जिसका स्वामित्व कथित तौर पर बनर्जी परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

वहीं कालीघाट रोड स्थित संपत्ति को लेकर नोटिस लता बनर्जी  के नाम जारी किया गया है।

ममता बनर्जी के आवास के पास हैं संपत्तियां

दोनों संपत्तियां कोलकाता में स्थित हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के करीब बताई जा रही हैं।

बीते वर्षों में विपक्षी दलों ने बनर्जी परिवार की संपत्तियों को लेकर कई सवाल उठाए थे। हालांकि उस समय ममता बनर्जी ने इन आरोपों को विपक्ष की राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर दिया था।

टीएमसी पार्षदों की बैठक भी चर्चा में

अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजे जाने के बाद ममता बनर्जी  ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की बैठक बुलाई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि 136 पार्षदों में से काफी कम संख्या में पार्षद बैठक में पहुंचे।