Movie prime

अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, NIA एयरपोर्ट से सीधे अदालत में करेगी पेश
 

 
 अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, NIA एयरपोर्ट से सीधे अदालत में करेगी पेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत ला दिया है। सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, NIA की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। उसे सीधे पटियाला हाई सिक्योरिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में छिपा हुआ था। NIA की जांच में पता चला है कि वह जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के आतंकी सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। 2020 से 2023 के बीच देश में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में उसने अहम भूमिका निभाई थी। मार्च 2023 में NIA ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अनमोल इस केस में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।

अनमोल बिश्नोई पर लगे गंभीर आरोप
- मुंबई में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने का आरोप
- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने का आरोप
- पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप
- लॉरेंस गैंग के लिए हथियार और फंडिंग जुटाने के कई मामले