Movie prime

लोकसभा में हंगामा: पीएम मोदी का भाषण नहीं हो सका, सदन कल तक स्थगित
 

 
लोकसभा में हंगामा: पीएम मोदी का भाषण नहीं हो सका, सदन कल तक स्थगित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे सदन को संबोधित करने वाले थे, लेकिन विपक्षी सांसदों के जोरदार हंगामे और लगातार नारेबाजी के कारण वे अपनी बात शुरू ही नहीं कर पाए।

विपक्ष ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब के संदर्भ, सांसदों के निलंबन और अन्य मुद्दों को लेकर सदन में भारी शोर-शराबा किया। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और 'राहुल को बोलने दो', 'सरेंडर मोदी' जैसे नारे लगाते रहे। इससे सदन का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। स्पीकर को दिन में कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। तीन-चार बार के स्थगन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। पीएम मोदी का संबोधन टल गया, जो 'विकसित भारत' और हालिया भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर केंद्रित होने की उम्मीद थी।

बैठकों के प्रयास बेअसर रहे

सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए दिन भर कई स्तर पर प्रयास हुए। लोकसभा स्पीकर के साथ गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री की बैठक हुई। सरकार ने विपक्ष को मनाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अडिग रहा। निलंबित सांसदों के मुद्दे और राहुल गांधी को बोलने न दिए जाने के विरोध में कोई सहमति नहीं बन पाई।