Movie prime

लोकसभा में सहमति: वंदे मातरम के 150 वर्ष और चुनाव सुधारों पर होगी चर्चा

New Delhi : लोकसभा में अगले सप्ताह वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और चुनाव सुधारों पर विशेष चर्चा होगी। 8 दिसंबर को पीएम मोदी चर्चा की शुरुआत करेंगे। 9–10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर बहस होगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हुए विरोध के बाद अब गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है।

 
ff
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने और चुनाव सुधारों के मुद्दों पर सदन में अगले सप्ताह विस्तृत चर्चा होगी। इस फैसले के बाद सदन में दो दिनों से जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है।

8 दिसंबर को वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

बैठक में निर्णय हुआ कि सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की जाएगी। इसके बाद सदस्य इस ऐतिहासिक रचना के महत्व और राष्ट्रीय आंदोलन में इसके योगदान पर अपने विचार रखेंगे।

9–10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर बहस

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि मंगलवार और बुधवार (9–10 दिसंबर) को चुनाव सुधारों पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की जोरदार आपत्ति के कारण सोमवार और मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही थी। विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी और हंगामा किया, जिसके चलते चर्चा नहीं हो सकी।