Movie prime

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत
 

 
 महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज लहरों और पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने के कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी नाम की निजी कोचिंग संस्था के करीब 42 छात्र दिवेआगर घूमने पहुंचे थे। इस ग्रुप में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र शामिल थे।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय ग्रुप के आठ छात्र समुद्र में तैरने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर और बहाव बदल गया। तेज लहरों की चपेट में आने से छात्र गहरे पानी की ओर बहने लगे।

देखते ही देखते सभी आठ छात्र समुद्र में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।