Movie prime

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए IED ब्लास्ट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के चार जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल माओवादियों के छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद करने के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान पहले से प्लांट किया गया IED विस्फोट हो गया।

ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

पी सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बल लगातार माओवादियों के डंप बरामद कर रहे हैं, जिनमें IED, हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। शनिवार को सुरक्षा बलों की टीम नारायणपुर और कांकेर की सीमा से लगे जंगल क्षेत्र में माओवादियों का डंप बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान एक अन्य डंप की तलाशी लेते समय जोरदार धमाका हुआ और IED फट गया।

31 मार्च के बाद पहली बड़ी घटना

गौरतलब है कि 31 मार्च को देश को हथियारबंद माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद यह नक्सली गतिविधि से जुड़ी पहली बड़ी ब्लास्ट घटना मानी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है।