Movie prime

एग्जिट पोल पर भड़की ममता बनर्जी, किया बड़ा दावा, बोली- 200+ सीटों से जीतेगी TMC

 
Mamata
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है। शनिवार को पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों के अंतर से सरकार बनाने जा रही है।

एग्जिट पोल को बताया ‘हेरफेर की कोशिश’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी एग्जिट पोल को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2021 और 2024 के चुनावों में इसी तरह के दावे किए गए थे, लेकिन नतीजे अलग आए।

उन्होंने कहा, “हम बंगाल चुनाव जीत रहे हैं। एग्जिट पोल पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।”

CAPF पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि CAPF जवानों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बर व्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कठिनाइयों का सामना किया है, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी।

दो सीटों पर फिर से हो रही वोटिंग

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

इससे पहले अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान डायमंड हार्बर क्षेत्र के कई बूथों पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने से रोका गया।