Movie prime

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव से पहले उठाया कदम

 
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव से पहले उठाया कदम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब विपक्ष राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा था। मणिपुर विधानसभा का सत्र 10 फरवरी 2025 से शुरू होने वाला था।

कांग्रेस ने इस इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एन बिरेन सिंह को दो साल पहले ही हटा देना चाहिए था। कांग्रेस नेता आलोक शर्मी ने कहा कि देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मणिपुर में विधायकों की अंतरात्मा जागी है और उन्होंने मजबूरी में इस्तीफा दिया है।

एन बिरेन सिंह ने आज ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद शाम को उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया। अब मणिपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी हाईकमान से चर्चा कर नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल के अंत में मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जनता से माफी मांगी थी। अब उनके इस्तीफे के बाद राज्य में नए नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।