Movie prime

मुंबई रूट की कई ट्रेनें रहेंगी लेट, बनारस-गोरखपुर-पाटलिपुत्र जाने वाले यात्री अलर्ट, जरूर चेक करें स्टेटस

मध्य रेलवे के कल्याण-इगतपुरी सेक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुंबई से यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने 6 और 7 जून की कई ट्रेनों के बदले समय की जानकारी जारी की है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।

 
Indian Railways
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम अपडेट जारी किया है। मध्य रेलवे के मुंबई डिविजन अंतर्गत कल्याण-इगतपुरी सेक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर आने-जाने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिविजन ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कल्याण-इगतपुरी सेक्शन से होकर बड़ी संख्या में लंबी दूरी की ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में इस रूट पर तकनीकी कार्य का असर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

  • ट्रेन संख्या 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मेल 6 जून को अपने निर्धारित समय रात 10:15 बजे के बजाय 3 घंटे 15 मिनट की देरी से अगले दिन तड़के 1:30 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 6 जून को रात 10:45 बजे की जगह 3 घंटे देरी से तड़के 1:45 बजे चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 6 जून को रात 11:35 बजे के बजाय 2 घंटे 25 मिनट देरी से रात 2 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 6 जून को रात 10:30 बजे की जगह 5 घंटे 30 मिनट देरी से सुबह 4 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल एक्सप्रेस 6 जून को रात 11:30 बजे के बजाय 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रात 2 बजे चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 7 जून को निर्धारित समय रात 12:15 बजे के बजाय 2 घंटे देरी से रात 2:15 बजे रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 जून को रात 12:35 बजे की जगह 1 घंटा 55 मिनट देरी से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर या आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेलवे का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा।