Movie prime

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मयावती ने केंद्र सरकार को दी नसीहत, बोली- पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नियंत्रण...

 
Mayawati
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मायावती ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी तथा महंगाई का असर सीधे जनजीवन पर पड़ेगा।

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की बढ़ोतरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में यह आशंका बढ़ गई है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।

आम जनता पर पड़ेगा असर

मायावती ने कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर इस तरह की बढ़ोतरी का गंभीर असर पड़ेगा। सरकार को कोई भी फैसला लेने से पहले आम जनता की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव इसकी वजह हो या कोई अन्य कारण, लेकिन सरकार को जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रण में रखना चाहिए।
 

चुनावों के दौरान कीमतें नियंत्रित रही

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रण में रखा, उसी नीति को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नई दरों के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 3000 रुपये तक पहुंच जाएगी, जो छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।

19 किलो वाले सिलेंडर पर 993 रुपये की बढ़ोतरी

गौरतलब है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।