दिल्ली में MCD उपचुनाव का बिगुल, AAP ने घोषित किए अपने 12 प्रत्याशी
New Delhi : आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने कुल 12 वार्डों से प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
AAP के प्रमुख उम्मीदवार:
- दक्षिणपुरी: राम स्वरूप कनौजिया
- संगम विहार A: अनुज शर्मा
- ग्रेटर कैलाश: ईशना गुप्ता
- विनोद नगर: गीता रावत
- शालीमार बाग B: बबीता अहलावत
- अशोक विहार: सीमा विकास गोयल
- चांदनी चौक: हर्ष शर्मा
- चांदनी महल: मुद्दसिर उस्मान कुरैशी
- द्वारका B: राजबाला सहरावत
- मुंडका: अनिल लाकड़ा
- नारायणा: राजन अरोड़ा
- दिचाऊं कला: केशव चौहान
Announcement 🚨
— AAP (@AamAadmiParty) November 9, 2025
Aam Aadmi Party is pleased to announce the list of candidates for Delhi’s MCD by-elections. pic.twitter.com/PSjrU3THdq
दिल्ली नगर निगम की इन 12 सीटों पर उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को होंगे। नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हुई है और पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। मतदान के बाद वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।
AAP ने उम्मीदवारों के चयन में वार्ड के स्थानीय मुद्दों और पार्टी की नीतियों के अनुसार भरोसेमंद चेहरों को प्राथमिकता दी है। पार्टी का मानना है कि यह लिस्ट जनता की उम्मीदों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
