Movie prime

Medal: वाराणसी की सुमेधा पाठक ने दक्षिण कोरिया में जीता कांस्य, वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में 15वां पदक हासिल

 
Medal: वाराणसी की सुमेधा पाठक ने दक्षिण कोरिया में जीता कांस्य, वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में 15वां पदक हासिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: वाराणसी के दुर्गाकुंड, मानस नगर एक्सटेंशन की निवासी सुमेधा पाठक ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। सुमेधा ने दक्षिण कोरिया के चांगवान शहर में आयोजित वर्ल्ड पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा (P6 - मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल SH1) में कांस्य पदक (Medal) जीता। यह उनके करियर का 15वां है, जिसने काशीवासियों के साथ-साथ पूरे देश को गर्व का मौका दिया है।

सुमेधा के पिता और मेंटर बृजेश कुमार पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सुमेधा ने 10 मीटर शूटिंग में अब तक 15 Medal अपने नाम किए हैं। उन्होंने कहा, "सुमेधा की मेहनत और लगन ने हमें यह गौरवपूर्ण दिन दिखाया है। वह लगातार देश के लिए पदक जीत रही हैं।"

सुमेधा ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि दसवीं कक्षा तक वह सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई और खेल में सक्रिय थीं। लेकिन 2013 में रीढ़ की हड्डी में इंफेक्शन के कारण उनके कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने पिता की प्रेरणा से निशानेबाजी शुरू की। सुमेधा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में अभ्यास शुरू किया और जल्द ही सफलता हासिल करनी शुरू कर दी।

उनके करियर की शुरुआत 2018 में प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Medal) जीतने से हुई। इसके बाद उन्होंने मद्रास में जीवी मावलंकर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2021 में दूसरी पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। तीसरी और चौथी पैरा नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 2022 में सुमेधा ने फ्रांस के सेटूरेक्स में आयोजित वर्ल्ड कप और कोरिया में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते।

इसके अलावा, सुमेधा ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित सेकेंड पैरा खेलो इंडिया 2025 में भी 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक (Medal) जीता था। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सुमेधा ने कहा, "मैं अपने परिवार, कोच और काशी की जनता का समर्थन के लिए आभारी हूं। अभी और ऊंचाइयां हासिल करनी हैं।"