Movie prime

Meerut: "देश की रक्षा सर्वोपरि, कार्यक्रम स्थगित कर बोले शंकराचार्य– अब समय एकजुटता का है"

 
Meerut: "देश की रक्षा सर्वोपरि, कार्यक्रम स्थगित कर बोले शंकराचार्य– अब समय एकजुटता का है"
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Meerut: देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि यह समय सभी द्वेष और भेदभाव भुलाकर देश के लिए एकजुट होने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि वह ब्रह्मचारी हैं, लेकिन यदि देश को आवश्यकता है तो वे सेना के साथ मिलकर हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार हैं।

मेरठ प्रवास के दौरान शंकराचार्य डिफेंस कॉलोनी मवाना रोड स्थित कारोबारी सुदीप अग्रवाल के निवास पर ठहरे थे। शुक्रवार सुबह रवाना होने से पूर्व उन्होंने 6 मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात पर प्रतिक्रिया दी।

वीडियो संदेश में शंकराचार्य ने कहा, “पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत में आकर लोगों की हत्या की, जिसके बाद भारत ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, लेकिन हमारी सेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सभी हमलों को नाकाम कर दिया। यह समय है कि हम सब मिलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें।

”उन्होंने आगे कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने NCC की ट्रेनिंग ली है और उनके पास प्रमाणपत्र भी है। सैन्य कार्यों की जानकारी होने के कारण वे किसी भी शिविर में जाने को तैयार हैं।

शंकराचार्य ने यह भी घोषणा की कि वर्तमान हालातों को देखते हुए आगामी दो माह के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेनाध्यक्षों से कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

“देश को कमजोर करने की साजिश करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वे अपनी भूल को समझ सकें,”