Movie prime

Meta का बड़ा ऐलान: अब Facebook, Instagram और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए चुकाने होंगे पैसे, लॉन्च किए पेड प्लान

 
Meta
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी अब Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए प्रीमियम प्लान पेश कर रही है।

Meta की प्रोडक्ट हेड Naomi Gleit ने Instagram पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी दुनिया भर में Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus लॉन्च कर रही है। साथ ही बिजनेस, क्रिएटर्स और AI प्रोडक्ट्स के लिए भी नए प्लान पर काम जारी है।

AI खर्च के बीच Meta का बड़ा कदम

Meta का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी निवेश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने इस साल पूंजीगत खर्च के लिए 125 से 145 बिलियन डॉलर तक का अनुमान लगाया है, जिसका बड़ा हिस्सा AI डेटा सेंटर बनाने में खर्च होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए Meta अब विज्ञापन से होने वाली कमाई पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है।

कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार:

  • Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह होगी।
  • WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर प्रति माह चुकाने होंगे।

क्या मिलेंगे नए फीचर्स?

Instagram Plus और Facebook Plus में यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें बेहतर एनालिटिक्स, स्टोरी री-व्यू डेटा, ज्यादा रीच और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन जैसे विकल्प शामिल होंगे।

वहीं WhatsApp Plus में पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम रिंगटोन और ऐप थीम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

‘Meta One’ के तहत आएंगी सेवाएं

Naomi Gleit ने कहा कि भविष्य में कंपनी अपनी अलग-अलग सेवाओं को “Meta One” नाम के एक बड़े ब्रांड के तहत लाने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि Meta इससे पहले 2023 में यूरोप में Facebook और Instagram के विज्ञापन-मुक्त पेड वर्जन लॉन्च कर चुकी है। यह कदम यूरोपीय यूनियन के डेटा प्राइवेसी कानूनों का पालन करने के लिए उठाया गया था, जिसमें यूजर्स को फ्री और एड-फ्री पेड अनुभव में से चुनने का विकल्प दिया गया था।