Movie prime

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- शांतिपूर्ण नागरिकों पर हो रहा दमन

 
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- शांतिपूर्ण नागरिकों पर हो रहा दमन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में हालिया कार्रवाई को लेकर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की कार्रवाई को 'निर्दयी दमन' करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग अस्वीकार्य है। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान द्वारा कराए गए हालिया चुनावों को भी खारिज कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि POJK में 40 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति वहां की व्यवस्था की बेरुखी को उजागर करती है।

'पाकिस्तान का सिस्टम अपने ही लोगों पर अत्याचार कर रहा'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को "दुश्मन" बताया, जबकि पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने प्रशिक्षित और हथियार दिए थे, वे अब उसी के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं।

'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा'

भारत ने एक बार फिर दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह क्षेत्र भारत का था, है और हमेशा रहेगा। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आग्रह किया कि इस क्षेत्र के लिए सही नाम और भारत के आधिकारिक रुख का सम्मान किया जाए।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों पर भी दिया अपडेट

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय क्रू सदस्यों वाले मर्चेंट जहाज MV AMIR1 को लेकर भी जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है, जबकि लगभग दो दर्जन भारतीय अभी भी रूसी सेना में मौजूद हैं। भारत ने दोहराया कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर स्वतंत्र नौवहन (Free Navigation) का समर्थन करता है और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।